आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपाई रंग देने की कोशिश हो रही: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आजादी के अमृत महोत्सव को जनजीवन के उत्साह से जोड़ने के बजाए ‘भाजपाई रंग’ देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। यादव ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा, ‘‘भाजपाई राष्ट्रवाद के नाम पर केवल अपना स्वार्थवाद ही पूरा करना जानते हैं। उनके लिए लोकतंत्र केवल कहने-सुनने को है। अमृत महोत्सव को जनजीवन के उत्साह से जोड़ने की जगह भाजपाई रंग देने का यह प्रयास देश के लिए मर-मिटने वाले शहीदों का अपमान है।’’ 

इसे भी पढ़ें: 'बिहार से भाजपा भगाओ का आ रहा नारा', अखिलेश बोले- राजनीतिक दलों के लोग BJP के खिलाफ होंगे खड़े

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अमृत महोत्सव के नाम पर राष्ट्र भक्ति का उपदेश देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेताओं ने कभी राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं किया इसलिए आज भी वे उसका अपमान करने से नहीं चूक रहे हैं। यादव ने आरोप लगाया, ‘‘कहीं तिरंगा यात्रा को भाजपाइयों ने दंगा यात्रा बना दिया है तो कहीं घर-घर उल्टा तिरंगा बांटा जा रहा है। भाजपा कार्यालयों में झंडा बिक्री की दुकानें खुल गई हैं। स्कूलों में बच्चों से और दफ्तर के कर्मचारियों से झंडा खरीद के लिए वसूली की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Uruguay ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में India को 6-1 से हराया

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम