सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर फेंके गए अंडे और संतरे के छिलके, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

By Prabhasakshi News Desk | Apr 16, 2024

ठाणे । महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अंडे, संतरे के छिलके और पानी फेंकने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पनवेल तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई जब समाज सुधारक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शाहू महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!