आयशर मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 21.4 प्रतिशत बढ़कर 1,462.51 करोड़ रुपये हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

नयी दिल्ली, 29 जुलाई आयशर मोटर्स लिमिटेड (ईएमएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 21.4 प्रतिशत बढ़कर 1,462.51 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 1,205.22 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। आयशर मोटर्स ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने आंध्र प्रदेश में मोटरसाइकिल विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए नई सुविधा स्थापित करने के पहले चरण में 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को मंज़ूरी दी है।

समूह की दोपहिया विनिर्माण इकाई रॉयल एनफील्ड ने जून तिमाही में अब तक की सबसे अधिक 3,32,940 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बेची गई 2,61,326 इकाइयों से 27 प्रतिशत अधिक है। वोल्वो समूह के साथ कंपनी के संयुक्त उद्यम वीई कमर्शियल व्हीकल्स (वीईसीवी) ने भी पहली तिमाही में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने इस दौरान 24,815 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 21,610 इकाइयों का था।

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक एवं रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी. गोविंदराजन ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद कंपनी ने नए वित्त वर्ष में भी मजबूत रफ्तार बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि रॉयल एनफील्ड ने अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज की, वहीं वीईसीवी ने भी पहली तिमाही की रिकॉर्ड बिक्री हासिल की।

प्रमुख खबरें

2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा Uniform Civil Code, मुस्लिमों को फायदा होगा या नुकसान?

Devendra Fadnavis ने की गणेशोत्सव में कम प्रदूषण रखने की अपील

Home Mandir में Shivling स्थापना के Vastu नियम, उत्तर दिशा में बहना चाहिए जलहरी का जल

रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत