बकरीद के मौके पर पाकिस्तानी पत्रकार ने लिया भैंस का इंटरव्यू, वीडियो देख लगाएंगे ठहाके

By अनुराग गुप्ता | Jul 22, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के जाने माने पत्रकार अमीन हफीज एक बार फिर से खास तरह के इंटरव्यू के साथ सुर्खियों बटोर रहे हैं। आप उनका यह इंटरव्यू देखने के बाद हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। जी हां, आपने सही सुना, अमीन हफीज सालों से न्यूज रिपोर्टिंग कर रहे हैं और उन्होंने एक भैंस का इंटरव्यू किया है। सोशल मीडिया पर उनका यह इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है।  

भैंस की घुरघुराहट को सुनने के बाद अमीन हफीज कैमरे की तरफ देखते हुए कहते है कि, लाहौर अच्छा लगा... वाह जी वाह। इसके बाद उन्होंने पूछा कि लाहौर का खाना अच्छा है या फिर आपके गांव का। इस पर फिर से भैंस का जवाब सुना और कहा कि वो कहती है कि लाहौर का खाना अच्छा है। पत्रकार अमीन हफीज के द्वारा लिए गए इंटरव्यू को पत्रकार नैला इनायत ने ट्वीट किया।

प्रमुख खबरें

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार