Eid-e-Milad 2025: 05 सितंबर को मनाया जा रहा ईद मिलाद उन नबी का पर्व, जानिए क्यों खास है यह दिन

By अनन्या मिश्रा | Sep 05, 2025

आज देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोग बारावफात मना रहे हैं। इसको मिलाद उन नबी भी कहा जाता है। यह दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मिलाद उन नबी भारत, मलेशिया, श्रीलंका और सभी मुस्लिम आबादी वाले देशों में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल में यह पर्व मनाया जाता है। हालांकि सुन्नी और शिया संप्रदायों के अनुसार पैगंबर मुहम्मद के जन्म की सही तारीख अलग-अलग है। पैगंबर इस्लाम के बारे में मान्यता है कि अल्लाह ने उनको शिक्षक बनाकर धरती पर भेजा था। तो आइए जानते हैं ईद ए मिलाद के धार्मिक महत्व और उनकी सीख के बारे में...

हदीसों को याद करने का दिन

ईद ए मिलाद के मौके पर मस्जिदों में कुरआन की तिलावत की जाती है और नात-ए-पैग़म्बर पढ़ी जाती है। वहीं गलियों और मोहल्लों को रोशनी से सजाया जाता है। इस दिन नबी-ए-पाक के हदीसों को याद किया जाता है, जिससे कि लोग अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकें। वहीं इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाया जाता है और उनको दान दिया जाता है।

महत्व

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ जश्न नहीं है बल्कि रूह को भी पाक-साफ करने का भी दिन है। पैग़म्बर की बताई राह पर चलने का अनुसरण किया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मकसद है कि पैगंबर के बताए तालीमात को अपनी जिंदगी में अपनाएं और उन्हीं के बताए रास्ते पर चलें।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें