ब्रिटेन: प्रधानमंत्री पद की दौड़ में भारतीय मूल के सुनक और ब्रेवरमैन 8 दावेदारों में शामिल, 5 सितंबर को होगा चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

लंदन। ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए मंगलवार शाम को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने पर शुरुआती छंटनी के बाद भारतीय मूल के दो सांसदों-पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और अटॉर्नी जनरल सुएला ब्रेवरमैन ने आठ दावेदारों में अपनी जगह बना ली। ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्थान लेगा। सुनक और ब्रेवरमैन के अलावा इस सूची में विदेश मंत्री लिज ट्रस, नए वित्त मंत्री नाधिम जहावी, वाणिज्य मंत्री पेनी मोर्डेंट, पूर्व कैबिनेट मंत्री केमी बादेनोक, जेरेमी हंट और सांसद टॉम तुगेंदत शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, देश छोड़कर मालदीव पहुंचे गोटबाया राजपक्षे

नामांकन प्रक्रिया बंद होने से कुछ ही समय पहले पाकिस्तानी मूल के दो उम्मीदवारों-पूर्व स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद और विदेश कार्यालय के मंत्री रहमान चिश्ती ने अपने नाम वापस ले लिए, क्योंकि वे 20 सांसदों का समर्थन हासिल नहीं कर पाए। ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री का चुनाव पांच सितंबर को किया जाएगा। कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा मतदान का पहला चरण बुधवार को होना है। बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के मतदान के बाद चरणबद्ध तरीके से अंतिम दो उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

2019 के बाद उद्धव जी ने मुझे कभी आमंत्रित नहीं किया, Maharashtra के एक कार्यक्रम में Devendra Fadnavis और Uddhav Thackeray के बीच दिखी हल्की-फुल्की नोकझोंक

Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में बिजली ढांचे को 500 करोड़ का नुकसान

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन का सांकेतिक जन महाभियोग

Muthuramalingam Thevar की जयंती पर पसुम्पोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 10000 पुलिसकर्मी तैनात