साजन भाटी हत्याकांड में आठ दोषी करार, मिली आजीवन कारावास की सज़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की एक अदालत ने सलारपुर गांव में चार साल पहले एक जिम ट्रेनर की हत्या के मामले में आठ आरोपियों को दोषी पाया है और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत को दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ने की आवश्यकता: वाणिज्य सचिव

जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर में सहायक शासकीय अधिवक्ता रोहताश शर्मा ने बताया की नोएडा के सलारपुर गांव में 11 जुलाई 2017 की शाम को दो कारों में सवार बदमाशों ने जिम ट्रेनर साजन भाटी की उनके घर के बाहर गोली कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि साजन की हत्या पारिवारिक रंजिश के चलते की गई थी। इसी मामले में अदालत का फैसला आया है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख