Jharkhand के देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 14 मोबाइल फोन जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

झारखंड के देवघर जिले में पुलिस ने छापेमारी कर आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन जब्त किए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

साइबर डीएसपी राजा मित्रा ने बताया, “हमने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को कस्टमर केयर कर्मी और बैंक अधिकारी बताकर फोनपे उपयोगकर्ताओं और पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को कैशबैक का लालच देकर ठगते थे।” पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

वॉशिंगटन के आसमान में Donald Trump पर मंडराया मौत का साया? राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के सामने अचानक आ गया पैसेंजर प्लेन!

Meta ने PM Modi का वीडियो हटाने पर मांगी माफी, ग्लोबल अफेयर्स चीफ Joel Kaplan ने स्वीकारी गलती

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता