Jammu में बस के पुल से गिरने से आठ लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2023

जम्मू। जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में एक बस के पुल से फिसल कर खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस कटरा जा रही थी,तभी झज्जर कोटली इलाके में यह दुर्घटना हुई। बस में सवार तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। कटरा त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल के लिए आधार शिविर है। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं। बचाव अभियान जारी है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर