भारतीय मूल के आठ अमेरिकियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

वाशिंगटन। भारतीय मूल के प्रख्यात अमेरिकियों को वर्जीनिया राज्य के ‘चैप्टर ऑफ द ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन’(जीओपीआईओ) ने सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रविवार को सम्मानित किया। डॉ. वीके राजू को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए, डॉ. विक्रम राया को उद्यमिता के क्षेत्र में, राम बी गुप्ता को शिक्षा, कोरक रे को नवाचार और अनुसंधान में,इंद्रजीत एस सलूजा को पत्रकारिता के क्षेत्र में, नीलिमा मेहरा को मीडिया में , विनीता तिवारी को कला और संस्कृति के क्षेत्र में तथा जेनेथा रेड्डी को अधिकार कार्यों और पारोपकारी कार्यों में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर