सउदी अरब के हवाईअड्डे पर ड्रोन अटैक के पीछ कौन? 24 घंटे में दूसरा हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2021

दुबई। सउदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक हवाईअड्डे पर मंगलवार को हुए ड्रोन हमले में आठ लोग घायल हो गए और एक यात्री विमान को नुकसान पहुंचा। देश के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। यमन के साथ जारी युद्ध के बीच सउदी अरब पर यह सबसे हालिया और पिछले 24 घंटे में अभा हवाईअड्डे पर हुआ दूसरा हमला है। अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हवाईअड्डे पर हुए पहले हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

भारतीय तैराक Srihari Nataraj ने 50m बैकस्ट्रोक फाइनल में बनाई जगह

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध