अफगानिस्तान में कार्यवाहक रक्षा मंत्री को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में आठ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

काबुल। अफगानिस्तान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा 20 लोग घायल हो गए। मंत्री सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के नजदीक स्थित उच्च सुरक्षा वाले एक इलाके में हुआ। विस्फोट के बाद हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मीरवाइज स्टानेकजई ने बुधवार को कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: India vs England: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, भारत करेगा गेंदबाजी

स्टानेकजई ने कहा कि पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में चार हमलावरों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि विस्फोट शेरपुर इलाके में हुआ जो राजधानी के बेहद सुरक्षित इलाकों में से एक है। यहां सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। घटना के कई घंटों बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से एक वीडियो जारी किया गया जिसमें मोहम्मदी ने कहा कि आत्मघाती हमले में उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता ने बताया कि इलाके से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने घटना के बाद घर-घर जाकर तलाशी ली।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में नागरिकों पर किये जा रहे हमलों और आतंकवाद की घटनाओं की मंगलवार को कड़े शब्दों में निंदा की, वहीं तालिबान द्वारा सत्ता पाने की कोशिशों पर विरोध जताया। सुरक्षा परिषद ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि अफगान सरकार और तालिबान को राजनीतिक समाधान और संघर्ष विराम की दिशा में प्रगति के लिए एक समावेशी और अफगान नीत शांति प्रक्रिया में मिलकर सार्थक तरीके से काम करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता