राज्यपाल और महाराष्ट्र सरकार में बढ़ा टकराव, मंत्री बोले- संवैधानिक पद पर RSS के लिए कर रहे काम

Maharashtra
अंकित सिंह । Aug 4 2021 3:42PM

महाराष्ट्र के काबीना मंत्री नवाब मलिक ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्य में सत्ता के दो केंद्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद की खबरें हैं। इन सबके बीच उद्धव सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नितिन रावत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर बड़ा आरोप लगाया है। नितिन राउत ने साफ तौर पर कहा कि राज्यपाल कोशियारी बीजेपी नेता के तौर पर राज्य में काम कर रहे हैं।

नितिन राउत ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी यहां ऐसे काम कर रहे हैं जैसे वह संवैधानिक पद पर रहते हुए आरएसएस के लिए बीजेपी के नेता के तौर पर करते रहे हैं। उनका व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है और यह भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ साजिश है। इतना ही नहीं, नितिन राउत ने आगे कहा कि जब भी राज्यपाल कोश्यारी से मिलने कोई जाता है तो वह सिवाय आरएसएस-बीजेपी की तारीफ करने के कुछ नहीं करते। कोई इसका समर्थन नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के राज्यपाल सत्ता के दो केंद्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं : नवाब मलिक

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल कोश्यारी के बीच लगातार विवाद की खबर आती रही हैं। यही बात उस समय भी बढ़ गया था जब मुख्यमंत्री की ओर से राज्यपाल को सरकारी विमान के इस्तेमाल को मंजूरी नहीं दी गई थी और राज्यपाल कोशियारी को विमान से उतरना पड़ा था। इससे पहले महाराष्ट्र के काबीना मंत्री नवाब मलिक ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्य में सत्ता के दो केंद्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़