शराबबंदी के बावजूद सूरत में गणेश पूजा पर शराब पीकर हुड़दंग, आठ व्यक्ति हिरासत में लिये गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019

सूरत। गुजरात के सूरत में कुछ व्यक्तियों के कथित रूप से शराब पीने और गणेश की मूर्ति के सामने फिल्मी गाने पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो संभवत: शहर के कोटसाफिल रोड इलाके का है जिसे सोमवार की रात को मोबाइल फोन से तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस वीडियो में कुछ लोग एक दूसरे को शराब की बोतलें पकड़ाते और नशे में मूर्ति के सामने डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन2) बी आर पांडोर ने कहा, ‘‘आठ लोग हिरासत में लिये गये हैं। महिधारपुरा थाना इस मामले की जांच कर रहा है।’’थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। गुजरात में शराब के विनिर्माण, बिक्री और सेवन पर रोक है। राज्य में मद्यनिषेध है।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत