Islamabad में गैस सिलेंडर विस्फोट में आठ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रविवार तड़के गैस सिलेंडर विस्फोट में मारे गए आठ लोगों में एक नवविवाहित दंपति भी शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सेक्टर जी-7/2 स्थित एक घर में शादी समारोह के दौरान हुई।

इस्लामाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) साहिबजादा यूसुफ ने मीडिया को बताया कि विस्फोट से कम से कम चार घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि मृतकों में दूल्हा और दुल्हन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में विस्फोट हुआ था।

उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद जो मकान ढह गया, उसमें शादी में आए कई मेहमान मौजूद थे। बचाव दल ने मलबे से उनमें से कई लोगों को जीवित निकाला। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सीनेट सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सीनेट अध्यक्ष यूसुफ रजा गिलानी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। बयान में उनके हवाले से कहा गया, यह एक दिल दहला देने वाली घटना है, जिसने एक परिवार के लिए उत्सव को मातम में बदल दिया।

प्रमुख खबरें

PMSMA के 10 साल पूरे, JP Nadda जारी करेंगे ₹75 का Special Coin और डाक टिकट

Nitin Gadkari की बड़ी घोषणा: Road Accident पीड़ितों को बचाने वाले रहवीरों को मिलेगा 25,000 का इनाम

Bengal Politics: ममता के करीबी Firhad Hakim की बागी नेता से मुलाकात, TMC में बड़े खेला के संकेत?

बुध का नक्षत्र परिवर्तन: इन 3 राशियों के Career में आएगा बड़ा उछाल, होगी Money की बारिश