हरियाणा में नामधारी संप्रदाय के दो गुटों के बीच गोलीबारी में आठ लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024

हरियाणा के सिरसा जिले में रविवार को जमीन के पुराने विवाद को लेकर नामधारी संप्रदाय के दो गुटों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी कर दी, जिससे इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिरसा के रानिया में नामधारी संप्रदाय के दो गुटों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, बाद में दोनों गुटों के लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उसने ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसने कहा कि इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है और रानिया में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

पूरे देश में लॉकडाउन, जो 2024 में हुआ वो 2026 में फिर हो रहा, सेना ने तारिक रहमान का फैसला मानने से किया इंकार!

Cyclone Akwan का खतरा: ओडिशा में 80 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

Health Tips: खराब Gut Health के संकेत हैं गैस और Acidity, नजरअंदाज करना सेहत पर पड़ेगा भारी

FICCI सम्मेलन में बोले PM Narendra Modi, आर्थिक सुधारों पर खुलकर सुझाव दे उद्योग जगत