गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ हाथापाई करने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2023

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह के साथ हाथापाई करने के आरोप में शनिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (शहर) कृष्ण कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और हिंसा मामले में शक्ति सिंह, प्रिंस तिवारी, शुभम गोविंद राव, शिवम पांडे, आलोक गुप्ता, ऋषभ सिंह, मयंक राय और श्रवण कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग छात्र हैं, ठेकेदार हैं या कोई अन्य बाहरी लोग हैं।

उन्होंने खिड़की के शीशे, गमले, कुर्सियां और कुलपति के चारपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और कुलपति , वित्त अधिकारी, रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर आदि को कमरे में बंद कर दिया। बयान के मुताबिक ‘‘कुछ बाहरी तत्व सुनियोजित साजिश के तहत छात्रों को भड़काने का प्रयास कर रहे थे। इसमें कुछ ठेकेदार भी शामिल थे और उनके नाम काली सूचीमें डाल दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में इसमें कुछ शिक्षक भी संलिप्त पाए गए हैं और ऐसे शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Women Reservation पर खरगे का BJP पर हमला, ये Tamil Nadu जैसे राज्यों के साथ धोखा है

बीसीसीआई के शेड्यूल से नाखुश हैं कोच गंभीर और गिल, अफगानिस्तान टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Bihar में Samrat Choudhary सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, 24 April को NDA का बड़ा Floor Test

Akshay Kumar की नई पारी? Sandeep Reddy Vanga और Aditya Dhar के साथ काम करने की जताई इच्छा, बोले- ताकतवर है एनिमल का गुस्सा