आठ बार के विधायक सतीश महाना बने यूपी विधानसभा के अध्यक्ष, खुद आसन तक लेकर गए योगी

By अंकित सिंह | Mar 29, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना होंगे। इस पद के लिए सतीश महाना को निर्विरोध चुना गया है। सोमवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया था। सतीश महाना कानपुर से इस पद को संभालने वाले दूसरे नेता होंगे। इससे पहले कानपुर के हरिकिशन श्रीवास्तव ने भी विधानसभा की कमान संभाली है। वह 1990-91 के बीच विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। विपक्ष ने सतीश महाना के खिलाफ अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। ऐसे में उनका सर्वसम्मति से चुना जाना बिल्कुल तय था। इस बात की घोषणा कार्यवाहक अध्यक्ष रमापति शास्त्री ने की। रमापति शास्त्री के पास इस पद के लिए एकमात्र नामांकन था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए 29 मार्च की तारीख तय की थी। सतीश महाना के जब नाम का ऐलान हुआ तब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें आसन तक लेकर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मौजूद रहे। इसके अलावा विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी वहां तक पहुंचे थे। सभी ने अध्यक्ष बनने पर सतीश महाना को बधाई दी। सतीश महाना के नामांकन का प्रस्ताव योगी आदित्यनाथ ने किया था जबकि वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका समर्थन किया था। आपको बता दें कि सतीश महाना कानपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट से आठवीं बार निर्वाचित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Priyanka-Deepika के बाद Disha Patani की Hollywood में एंट्री, इस Supernatural Thriller से करेंगी डेब्यू

जनाजे के बाद बेकाबू हुआ ईरान, कुवैत-UAE-बहरीन चुन-चुनकर US बेस को दहलाया

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी