या तो ट्रंप को चुप कराओ या भारत में मैकडॉनल्ड्स बंद करो..., दीपेंद्र हुड्डा का मोदी सरकार को दो टूक

By अंकित सिंह | Jul 28, 2025

सदन में ऑपरेशन सिन्दूर पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि डोनाल्ड (ट्रम्प) को चुप कराओ, डोनाल्ड का मुंह बंद कराओ या फिर हिंदुस्तान में मैकडॉनल्ड्स को बंद कराओ। दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे बड़ी रणनीतिक भूल तब हुई जब विदेश मंत्री ने कहा कि हम सैन्य या नागरिक बुनियादी ढाँचे को निशाना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बयान देकर सरकार ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को क्लीन चिट दे दी।

उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान घुटनों पर था, तो आपसे पहले अमेरिका की ओर से किए गए एक ट्वीट ने युद्धविराम की घोषणा कर दी। ऐसे में आपको देश को बताना चाहिए कि युद्ध विराम की क्या शर्तें थीं? हुड्डा ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 28 बार कहा है कि उन्होंने व्यापार की धमकी देकर युद्धविराम करवाया। उनका कहना था, ‘‘ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने भारत के जहाज गिरने और कश्मीर मुद्दे तक का जिक्र किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार भी उनकी बातों का खंडन नहीं किया।’’

इसे भी पढ़ें: TRF आतंकी संगठन घोषित हुआ, पाकिस्तान को कैसे दुनिया के सामने किया बेनकाब, लोकसभा में खड़े होकर जयशंकर ने बताया

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘अमेरिका, भारत के साथ पाकिस्तान की बराबरी नहीं कर सकता। इसलिए सरकार को एक रास्ता चुनना होगा कि या तो हाथ मिलाओ या आंख दिखाओ। सरकार या तो डोनाल्ड ट्रंप को जवाब देकर उनका मुंह बंद करे या फिर हिंदुस्तान में अमेरिका के ‘मैकडोनाल्ड्स’ बंद करवाए। ये दोनों चीजें साथ-साथ नहीं चल सकतीं।’’ उन्होंने पहलगाम हमले के बाद सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल नहीं होने की आलोचना की।

प्रमुख खबरें

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग