Ek Din Teaser | Junaid Khan और Sai Pallavi की केमिस्ट्री ने जीता दिल, एक अनोखी प्रेम कहानी की झलक

By रेनू तिवारी | Jan 16, 2026

बॉलीवुड में अपनी सादगी और अभिनय कौशल से पहचान बना रहे जुनैद खान की अगली फिल्म 'एक दिन' का टीज़र आज आधिकारिक तौर पर रिलीज़ कर दिया गया है। कल फिल्म के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर उत्सुकता बढ़ा दी थी, और आज रिलीज़ हुए टीज़र ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह फिल्म साल की सबसे भावुक प्रेम कहानियों में से एक होने वाली है। फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी लीड रोल में हैं। टीज़र में दोनों अपनी केमिस्ट्री से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर #JunaidKhan और #EkDinTeaser ट्रेंड करने लगा है। फैंस साई पल्लवी के बॉलीवुड डेब्यू (मुख्य भूमिका में) और जुनैद की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आमिर खान ने भी बेटे की फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

एक दिन का टीज़र रोमांटिक सीन से भरा है, जबकि आखिर में दोनों संभावित दिल टूटने से भी परेशान दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 19 विनर Gaurav Khanna ने पत्नी आकांक्षा के लिए रखी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, सितारों का लगा जमावड़ा

एक दिन रिलीज डेट

जुनैद और साई के बीच केमिस्ट्री नेचुरल और शानदार लग रही है। यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि यह बॉलीवुड फिल्म सुनील पांडे द्वारा डायरेक्ट की गई है।

साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू

साई पल्लवी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। एक दिन के टीज़र में उनके बोलने के तरीके में साउथ इंडियन एक्सेंट की झलक है। हालांकि, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की है। फिल्म के टीज़र को नेटिज़न्स से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं।

एक दिन के बाद, साई एक और बॉलीवुड फिल्म रामायण पार्ट 1 में नज़र आएंगी। दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर और यश लीड रोल में हैं।

क्या एक दिन एक थाई फिल्म का रीमेक है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन थाई फिल्म 'वन डे' का रीमेक है। कल पोस्टर रिलीज होने के बाद इस बारे में चर्चा तेज हो गई है। X यूजर्स ने तो मेकर्स पर ओरिजिनल फिल्म का पोस्टर कॉपी करने का आरोप भी लगाया है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में