By रेनू तिवारी | Feb 22, 2019
कलाकार- दर्शन रावल, रोचक कोहली, हर्षदीप कौर, नवराज हंस, विशाल डडलानी, शैनन डोनाल्ड।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात की जाए तो फिल्म में राजकुमार राव एक लेखक और निर्देशक शाहिल मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं। तो दूसरी तरफ सोनम कपूर स्वीटी नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। स्वीटी बचपन से ही प्यार और शादी के सपने देखती है, लेकिन जब उनकी खुद की शादी होती है तो खूब सियापे होते हैं। एक दिन अनिल कपूर कहते हैं कि अब उन्हें स्वीटी की शादी कर देनी चाहिए। बस फिर पूरा परिवार स्वीटी के लिए लड़का देखना शुरू कर देते हैं। उसके बाद स्वीटी की मुलाकात शाहिल से होती है और स्वीटी के परिवार वालों को लगता है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन कहानी तो कुछ और होती है। शाहिल, स्वीटी को प्यार करता तो है, लेकिन कह नहीं पाता। वहीं स्वीटी का एक राज है जो किसी को नहीं पता, लेकिन फिर स्वीटी वो राज शाहिल को बताती है। अब वो राज है क्या इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी।
फिल्म का म्यूजिक
आर डी बर्मन के कंपोज किए फिल्म 1942 ए लव स्टोरी के गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाने के बोल पर इस फिल्म का शीर्षक रखते समय फिल्म बनाने वालों ने भी इसे एक म्यूजिकल फिल्म बनाने की बात ही सोची होगी, लेकिन सच ये है कि फिल्म के रिलीज तक आते आते इसमें सिर्फ तीन गाने ही बचे हैं। फिल्म के टाइटिल गाने में संगीतकार रोचक कोहली ने बेशक काफी मेहनत की है और आर डी बर्मन की ओरीजनल कंपोजीशन पर रिक्रिएशन का मुलम्मा भी सही चढ़ाया है।
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की स्टोरी सोनम कपूर की अनएक्सपेक्टेड लव है मूवी के इस सस्पेंस पर अलग अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।