'विकास के लिए बनाई सरकार', एकनाथ शिंदे बोले- MVA सरकार के दौरान खतरे में आ गया था विधायकों का अस्तित्व

By अंकित सिंह | Jul 09, 2022

महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली दौरे पर हैं। उनके साथ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी हैं। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके अलावा दोनों नेताओं ने दिल्ली में अब तक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है। मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मीडिया के समक्ष आएं। एकनाथ शिंदे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार के तहत हमारे विधायकों का अस्तित्व खतरे में आ गया था, तब हम बोल नहीं सकते थे इसलिए हमने यह कदम उठाया। भाजपा और शिवसेना का स्वाभाविक गठबंधन ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस नहीं तो कौन है गृह विभाग की रेस में सबसे आगे ? मंत्रिमंडल विस्तार के फॉर्मूले को दिया गया अंतिम रूप

और फडणवीस ने 30 जून को पदभार ग्रहण किया था। उससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र के दोनों नेताओं ने शुक्रवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और माना जा रहा है कि शाह के साथ चर्चा भाजपा एवं शिवसेना के शिंदे गुट के साथ सत्ता साझेदारी फार्मूले के इर्द-गिर्द केंद्रित रही। शिंदे ने शनिवार को यहां महाराष्ट्र सदन में छत्रपति शिवाजी, बी आर आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर दिन की शुरुआत की। शिंदे और फडणवीस का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब शिंदे और उनके गुट के 15 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग संबंधी उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले शिवसेना धड़े की याचिका पर उच्चतम न्यायालय में 11 जुलाई को अहम सुनवाई होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे