'भारतीय अर्थव्यवस्था का इंजन है महाराष्ट्र', देवेंद्र फडणवीस बोले- 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की बन सकते हैं इकॉनमी

Devendra Fadnavis
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम एक ऐसा मॉडल लेकर आए हैं जो बुनियादी ढांचे, नवाचार और प्रौद्योगिकी को जोड़ती है। इससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। यह समावेशी विकास का मॉडल होगा। हमने राज्य में बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बहुत सारी परियोजनाओं को शुरू किया है।

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र को भारतीय अर्थव्यवस्था का इंजन बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि हम एक राष्ट्र के रूप में प्रगति करते रहे तो हम 7 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बन सकते हैं। हमने 2015 में 2030 तक ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था में विकसित होने का संकल्प लिया था। मैं आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उस प्रतिज्ञा को दोहराता हूं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के CM ने पुलिस से कहा, काफिले के लिये किसी विशेष बंदोबस्त की जरूरत नहीं 

समावेशी विकास का मॉडल

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम एक ऐसा मॉडल लेकर आए हैं जो बुनियादी ढांचे, नवाचार और प्रौद्योगिकी को जोड़ती है। इससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। यह समावेशी विकास का मॉडल होगा। हमने राज्य में बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बहुत सारी परियोजनाओं को शुरू किया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश, पेड़ गिर जाने से 10 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त, जनजीवन प्रभावित 

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद नागपुर गए थे, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया था। देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़