मुंबई वापसी करेंगे एकनाथ शिंदे! राज्यपाल ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

मुंबई/गुवाहाटी। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के खिलाफ विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई जाएंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव से बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे उद्धव ठाकरे नीत सरकार का शक्ति परीक्षण कराने को कहा है। शिंदे ने गुवाहाटी में पत्रकारों से कहा कि वह अपने गुट के सभी विधायकों के साथ मुंबई पहुंचेंगे। वह अपने समर्थन वाले विधायकों के एक बड़े समूह के साथ एक सप्ताह से गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं। गुवाहाटी में होटल से बाहर निकले शिंदे ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की शांति एवं समृद्धि के लिए गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे से बहुमत साबित करने को कहा, शिवसेना जा सकती है सुप्रीम कोर्ट

मैंने मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया।’’ उनके अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर बागी विधायक ने कहा, ‘‘हम आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कल मुंबई लौटेंगे।’’ शिंदे ने मुंबई लौटने की घोषणा ऐसे वक्त में की है जब इससे पहले मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात को राज भवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का अनुरोध किया करते हुए दावा किया था कि शिंदे के गुट की बगावत के बाद ठाकरे नीत सरकार बहुमत गंवा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी