एकनाथ शिंदे, फडणवीस, अजित पवार... महाराष्ट्र में जारी है बैग की जांच का सिलसिला, उद्धव ने उठाए थे सवाल

By अंकित सिंह | Nov 13, 2024

महाराष्ट्र के यवतमाल में उद्धव ठाकरे के सामान की नियमित जांच के बाद विवाद पैदा हो गया। उद्धव ठाकरे चुनाव आयोग पर सवाल भी खड़े किए। वहीं, भाजपा ने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बैग को हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा इसी तरह से जांचते हुए दिखाया गया है। सीएम एकनाथ शिंदे के बैग की जांच पालघर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर की गई जहां वह चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि जब वह विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने बारामती पहुंचे तो चुनाव अधिकारियों ने उनके बैग का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें: क्या महाराष्ट्र फिर से इसके लिए तैयार है? सेंसरशिप, विच हंटिंग एक्शन, वोटिंग से पहले MVA के दौर की घटनाएं फिर से सोशल मीडिया पर क्यों होने लगी वायरल

ठाकरे के बैग का निरीक्षण पहली बार सोमवार को यवतमाल में हुआ और अगले दिन लातूर में दोहराया गया, जहां वह औसा निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार, पूर्व विधायक दिनकर माने के लिए प्रचार कर रहे थे। सेना यूबीटी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिखाया गया कि बार-बार की तलाशी से ठाकरे निराश दिख रहे हैं और अधिकारियों से उनकी मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने चेक के लिए 'पहला ग्राहक' होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे अपना नाम, पोस्टिंग और नियुक्ति विवरण प्रदान करने के लिए कहा।

प्रमुख खबरें

Shalimar Bagh Masjid Demolition | दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात को मस्जिद पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी हंगामा! AIMIM ने बताया असंवैधानिक

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था