'कॉमेडी के नाम पर एकनाथ शिंदे का अपमान नहीं किया जा सकता', कुणाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना रनौत

By अंकित सिंह | Mar 25, 2025

अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर मजाक करने के बाद उठे विवाद पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हमें सोचना चाहिए कि समाज किस दिशा में जा रहा है जब कोई व्यक्ति सिर्फ़ 2 मिनट की प्रसिद्धि के लिए ऐसा करता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा आप कोई भी हो, किसी का अपमान करना... एक इंसान के लिए उसकी इज्जत ही सब कुछ है चाहे आप सरकार देखिए या सत्ता देखिए। आप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत उछाल रहे हैं। उनकी उन्नति कर रहे हैं। उनके काम की अवहेलना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Eknath Shinde Vs Kunal Kamra विवाद में और मजबूत होकर उभरे Maharashtra DCM शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हास्य कलाकार कुणाल कामरा द्वारा उनके बारे में की गई टिप्पणी की तुलना ‘‘सुपारी लेकर किसी के खिलाफ बोलने’’ से करते हुए कहा कि कटाक्ष करते समय मर्यादा बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। शिंदे ने सोमवार को कामरा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कामरा (36) ने अपने ‘शो’ में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करके महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 Full Schedule पर BCCI का बड़ा ऐलान, फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म!

KKR Captain के तौर पर Ajinkya Rahane की अग्निपरीक्षा, Aakash Chopra ने बताई सबसे बड़ी चुनौती।

IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 12 स्टेडियम में 50 होंगे मुकाबले

Abu Dhabi में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय की मौत, Middle East में गहराया संकट