Maharashtra सरकार में Home Ministry मांग रहे Eknath Shinde ने किया RSS मुख्यालय का दौरा

By नीरज कुमार दुबे | Dec 19, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री की हर बात मानने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय गये और आरएसएस के संस्थापक डॉ. के.बी. हेडगेवार के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवसेना के कई अन्य विधायकों ने भी डॉ. हेडगेवार और गोलवलकर की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें आरएसएस का संक्षिप्त परिचय दिया। इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह बहुत पवित्र भूमि है। यहां आने के बाद सभी को एक ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है...संघ परिवार को अगले वर्ष 100 साल हो रहे हैं, यब बहुत बड़ी बात है...जिसको निरपेक्ष भावना से सामाजिक काम करना है, उसे यहां जरूर आना चाहिए।"

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत