Kunal Kamra द्वारा दी गई विवादित टिप्पणी के बाद पहली बार बोले Eknath Shinde, कहा- व्यंग्य में सीमाएं होनी चाहिए

By रितिका कमठान | Mar 25, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कुणाल कामरा द्वारा उनके खिलाफ कथित मजाक को लेकर उठे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एकनाथ शिंदे ने विवाद के बीच में कहा है कि "हम व्यंग्य समझते हैं, लेकिन इसकी भी सीमा होनी चाहिए।"

शिवसेना नेताओं ने कामरा की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कामरा से उनकी "निम्न स्तरीय कॉमेडी" के लिए माफी मांगने का आग्रह किया था। इस विवाद पर अपने पहले बयान में शिंदे ने कहा, "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और हम व्यंग्य को समझते हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा होनी चाहिए।" 

इसके अलावा, विपक्ष पर स्पष्ट कटाक्ष करते हुए शिंदे ने यह भी कहा कि कॉमेडियन का उन पर कथित मजाक "किसी के खिलाफ बोलने के लिए 'सुपारी' लेने जैसा है"। गौरतलब है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हैबिटेट कॉमेडी क्लब में घुसकर तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का शो आयोजित किया गया था। कार्यक्रम स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए मुंबई पुलिस ने पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिया और गिरफ्तार भी किया।

शिवसैनिकों द्वारा की गई तोड़फोड़ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिंदे ने कहा कि "दूसरे व्यक्ति को भी एक निश्चित स्तर बनाए रखना चाहिए, अन्यथा क्रिया की प्रतिक्रिया होती है।"

प्रमुख खबरें

Ramlila Maidan Rally में आने वालों को उठानी पड़ेगी बड़ी परेशानी, 1 November से लागू हो रहे हैं नये नियम, Delhi आने से पहले यह जानकारी पढ़ लें

UP में अब 10 Expressway और 17 Airport, CM Yogi बोले- 2017 के बाद बदली तस्वीर

Pawan Khera का आरोप, Jamia Millia Islamia में छात्रों का दमन कर रही BJP

पूर्व राष्ट्रपति Barack Obama ने Donald Trump पर साधा निशाना, मतदाताओं से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की