एकनाथ शिंदे ने पुणे के चांदनी चौक जंक्शन का दौरा किया, 15 दिनों में राहत का वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

पुणे, 29 अगस्त। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को पुणे के चांदनी चौक इलाके का दौरा किया और जंक्शन (चौराहे)पर ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने के लिए नगर निकाय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री का काफिला भी शुक्रवार शाम को चांदनी चौक से पहले तब फंस गया था जब वह मुंबई से सातारा की ओर जा रहे थे। इस रास्ते पर ट्रक और कार के खराब होने की वजह से जाम लग गया था। यह रास्ता मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग का हिस्सा है। मुख्यमंत्री को देखकर कई लोगों ने उनके पास जाकर वहां पर चल रहे सड़क निर्माण के कारण लगने वाले जाम की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रैफिक को राहत देने के लिए पुल को ध्वस्त किया जाएगा। जबतक यह काम पूरा नहीं होता, 100 वार्डन यातायात की निगरानी करने और वाहन चालकों की मदद के लिए वहां तैनात किए जाएंगे। व्यस्त समय में चांदनी चौक के रास्ते भारी वाहनों को भी जाने की अनुमति नहीं होगी।’’ अधिकारियों ने बताया कि चांदनी चौक के एनडीए-भावधान रोड पर स्थित पुल को 12 से 15 सितंबर के बीच ध्वस्त किया जाएगा और नया उपरगामी पुल बनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट