बगावत नाकाम होती तो एकनाथ शिंदे ‘खुद को गोली मार लेते’: महाराष्ट्र के मंत्री केसरकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर ने दावा किया है कि अगर पिछले साल शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत नाकाम होती तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद को गोली मार लेते। शिंदे के नेतृत्व वाले बागी विधायकों में शामिल केसरकर के मंगलवार को किए गए सनसनीखेज दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि मंत्री को किसी की आत्महत्या के इरादे के बारे में पता होने के कारण हिरासत में लिया जाना चाहिए। केसरकर ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल में मंत्री रहे शिंदे का पिछले साल शिवसेना के स्थापना दिवस (19 जून) पर अपमान किया गया था।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर की हिंसा ने राष्ट्र की आत्मा पर गहरा आघात किया: सोनिया गांधी

मंत्री के बयान पर राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा, ‘‘पुलिस को दीपक केसरकर को हिरासत में लेना चाहिए क्योंकि कोई आत्महत्या करने के बारे में सोच रहा और केसरकर इससे अवगत हैं। यदि कल वह (शिंदे का जिक्र करते हुए) विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय (विधायकों की अयोग्यता पर) के बाद आत्महत्या कर लेते हैं, तो केसरकर को तुरंत हिरासत में ले लिया जाना चाहिए।’’ पिछले साल 20 जून को, शिंदे सहित शिवसेना के 40 विधायकों ने नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी, जिससे पार्टी में विभाजन हो गया और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई। कुछ दिनों बाद, शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।

प्रमुख खबरें

NDRF की नई टीमें तैनात करने का लंबित प्रस्ताव जल्द मंजूर करे सरकार: संसदीय समिति

Atiq Ahmed के बेटों को Allahabad High Court से मिली पेरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Meta टीम से सरकार ने Deepfake और AI कंटेंट पर ठोस कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी

Chhattisgarh के Rajnandgaon में EMC 2.0 को केंद्र से मंजूरी, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश