'सही शिवसेना के साथ जुड़ रहे हैं लोग', रामदास अठावले बोले- एकनाथ शिंदे का ग्रुप पड़ रहा है भारी

By अनुराग गुप्ता | Jul 15, 2022

मुंबई। बॉम्बे नगर निगम (बीएमसी) चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती चली जा रही हैं। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं और पार्षदों को रोकने नाकामयाब साबित हुए हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि ठाणे, नवी मुंबई, डोंबिवली के बाद मीरा-भायंदर नगर निगम के कई पार्षदों ने उनका साथ छोड़ दिया है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति अपना विश्वास जाहिर किया है।

उद्धव को फिर लगा झटका

मीरा-भायंदर नगर निगम के 18 पार्षद एकनाथ शिंदे के ग्रुप में शामिल हो गए और उनके प्रति अपना विश्वास जताया। कुछ वक्त पहले मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि ठाकरे गुट के कई नेता उनके संपर्क में हैं।

इसे भी पढ़ें: छगन भुजबल, नारायण राणे और राज ठाकरे ने क्यों छोड़ी पार्टी? शिंदे गुट के नेता का दावा- शिवसेना के हर एक विभाजन में शरद पवार का हाथ 

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 बागी विधायकों ने प्रदेश की महाविकास अघाड़ी सरकार को मुश्किलों में ला दिया था। जिसके चलते उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ। इस सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद देवेंद्र फडणवीस के पास है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी