एटा में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग मजदूर की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के तंबाकू गोदाम में चालक की लापरवाही से ट्रक की चपेट में आकर बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार गोदाम में तंबाकू भरने का काम शुक्रवार को देर रात तक जारी था। उसी दौरान 65 वर्षीय मजदूर सरनाम धान के पुआल पर लेटे थे।

ट्रक चालक को उनकी मौजूदगी का अंदाजा नहीं लगा और जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा सरनाम उसके नीचे आ गए। ट्रक के पहिये से कुचलकर उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गोदाम कर्मियों और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

राजा का रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अलीगंज नितेश गर्ग ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्रक और उसके चालक को पकड़ कर थाने लाया गया है।

परिवार के लोगों का कहना है कि सरनाम कई वर्षों से मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रोज की तरह वह रात की ड्यूटी पर गए थे। स्थानीय लोगों ने गोदाम प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़