तमिलनाडु के सालेम में करुणानिधि की प्रतिमा पर पेंट डालने के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की प्रतिमा पर कथित तौर पर काला पेंट डालने के आरोप में 77 वर्षीय एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हस्तमपट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर बताया कि गिरफ्तार किए गए चिकित्सक का ईएनटी नर्सिंग होम है और सीसीटीवी फुटेज की जांच से संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस ने दावा किया कि 77 वर्षीय चिकित्सक पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहा है और उसने 15 जुलाई को यहां अन्ना पार्क के सामने स्थित द्रमुक के पूर्व अध्यक्ष की 16 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा पर काला पेंट डाला था।

प्रमुख खबरें

Dehradun में बुजुर्ग महिला के घर 12 लाख की चोरी, Bijnor के तीन भाई-बहन गिरफ्तार

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Anbil Mahesh और पूर्व विधायक 30 घंटे की पुलिस हिरासत में

Deandra Dottin बिना गेंद खेले आउट फिर भी WBBL मैच जीती Melbourne Renegades

Bhupesh Baghel का आरोप, पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की दी अनुमति