Election Commission ने Manipur में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 11 नोडल अधिकारी किए नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 28, 2026

निर्वाचन आयोग ने अगले साल होने वाले मणिपुर विधानसभा चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 11 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की ओर से मंगलवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी कामेई अंगम रोमानुस को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी योजना का प्रभारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हुंग्यो वोरशांग आबकारी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के सभी 16 जिलों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले सप्ताह इंफाल का दौरा किया था।

प्रमुख खबरें

Karwa Chauth पर Saree के साथ खूब जचेंगे कांच की चूड़ियों के ये 5 कलर कॉम्बिनेशन

साहस के साथ नई खोज करें, दुनिया का नेतृत्व करें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भविष्य की तकनीकों पर भारत को ऐतिहासिक आह्वान

Famous Temple: सूरत के Bhoot Mama Temple में सिगरेट चढ़ाते हैं भक्त, पूरी होती है मन्नत

Cyclone Arnab: झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश, 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद