Election Commission ने तेलंगाना की मंत्री सुरेखा को सार्वजनिक बयानबाजी के दौरान संयम बरतने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

निर्वाचन आयोग ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव पर फोन टैपिंग समेत अन्य माध्यमों से अभिनेत्रियों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाने के लिए तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें संयम बरतने को कहा।

आयोग ने कहा, ‘‘आयोग ने उन्हें आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान अपने सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की भी कड़ी चेतावनी दी है।’’ सुरेखा ने एक अप्रैल को वारंगल में संवाददाता सम्मेलन में रामाराव के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी।

बीआरएस की पिछली सरकार के दौरान विपक्षी नेताओं के कथित फोन टैपिंग और कुछ कंप्यूटर सिस्टम और आधिकारिक डेटा को नष्ट करने के कारण कांग्रेस सरकार ने कुछ पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले की फिलहाल जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल