चुनाव आयोग ने ट्विटर से एक्जिट पोल संबंधी पोस्ट हटाने को कहा: सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने ट्विटर को एक्जिट पोल संबंधी एक ट्वीट को संभवत: हटाने को कहा है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चुनाव आयोग ने यह कदम एक शिकायत मिलने के बाद उठाया है। साथ ही बताया कि यूजर ने बाद में ट्वीट हटा लिया। हालांकि सूत्रों ने शिकायत के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से ऐसा कोई आदेश आज जारी नहीं किया गया है। हमें बस एक मामले की जानकारी दी गई थी जिसे यूजर ने खुद ही हटा लिया था। इससे एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने तीन मीडिया आउटलेट को लोकसभा चुनावों के “नतीजों का अनुमान” जताने वाले सर्वेक्षण का कथित तौर पर प्रकाशन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की