Maharashtra Government Schemes: राज्य सरकार की इस योजना पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक, लाभार्थियों को नहीं मिलेगी बोनस राशि

By अनन्या मिश्रा | Nov 04, 2024

महाराष्ट्र सरकार की ओर से महिलाओं और बहनों के लिए 'लड़की बहन योजना' चलाई जा रही थी। लेकिन अब इस योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, यह योजना शिंदे सरकार की मुख्य योजना है। इस योजना का लाभ 2.34 करोड़ लोग उठा रहे हैं। जिनको करीब 5 महीने से लगातार 1500 रुपए मिल रहे हैं। जुलाई से लेकर नवंबर तक की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत 7500 रुपए मिले हैं। वहीं आचार संहिता लागू होने के बाद इस योजना में नया लाभार्थी नहीं जोड़ा जा सका है।

इसे भी पढ़ें: History of Maharashtra: देश के विकास का इंजन है महाराष्ट्र, कुछ ऐसा रहा है इसका इतिहास

विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले शिंदे सरकार ने इस योजना का तहत लाभार्थियों को बोनस देने की घोषणा की थी। जिसके तहत महिला लाभार्थियों को तीन हजार से लेकर 5500 रुपए दिए जाने थे। लेकिन अब आयोग ने इस पर रोक लगा दी है, जिसके चलते लाडली बहनों को दीवाली पर पैसे मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। साथ ही महिला आवेदन की आयु 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर