निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर एजेसियों के सर्वे पर रोक लगाने की मांग करेंगे: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को कहा कि वह चुनाव से छह महीने पहले मीडिया और अन्य एजेंसियों के सर्वेक्षण पर रोक लगाने की मांग करेंगी ताकि चुनावों पर इन सर्वेक्षणों का कोई असर नहीं पड़े। बसपा के संस्थापक कांशीराम के 15वें परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मायावती ने कहा कि जनता उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा, जल्द ही मैं निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिखूंगी कि चुनाव के छह महीने पहले से मतदान तक सभी एजेंसियों के सर्वेक्षणों पर रोक लगाई जानी चाहिए ताकि इनसे चुनाव प्रभावित न हो सके।’’

इसे भी पढ़ें: IPL 2021। अब इन टीमों के बीच होगा मुकाबला, नाकाम रही MI लेकिन रोहित को खिलाड़ियों पर है गर्व

मायावती ने कहा, प्रदेश में कुछ ऐसी भी छोटी-छोटी पार्टियां व दल हैं जो अकेले या गठबंधन कर चुनाव लड़ सकते हैं। इनका मकसद चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिये पर्दे के पीछे से खासकर सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाना होता है। यह छोटी पार्टियां उन्हीं के हिसाब से अपने प्रत्याशी खड़े करती हैं , इसलिये ऐसी पार्टियों और दलों से सावधान रहने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 1 September 2026 | PM Modi Instagram New Reel | Mumbai Auto Taxi Fare Hike | Sam Pitroda ANI Interview | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय गोवा दौरा बुधवार से होगा शुरू

क्या है Skin Barrier? जानें डैमेज्ड स्किन के Symptoms और बेस्ट Care Routine

बिश्केक में शी चिनफिंग ने एससीओ देशों से आतंकवाद और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का किया आह्वान