Election Commission ने राज्य सरकारों को अनधिकृत राजनीतिक विज्ञापन हटाने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2024

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकारों को सरकारी, सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों पर से सभी प्रकार के अनधिकृत राजनीतिक विज्ञापन हटाने और अगले 24 घंटे में अनुपालन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।

निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकारों को अपने आदेश में कहा, ‘‘दीवार लेखन, पोस्टर, कागजात या किसी अन्य रूप में विरूपण, कटआउट, होर्डिंग, बैनर झंडे के रूप में सभी प्रकार के अनधिकृत राजनीतिक विज्ञापनों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डों, रेलवे पुलों, रोडवेज, सरकारी बसों, बिजली/टेलीफोन के खंभों, नगरपालिका/स्थानीय निकायों के भवनों जैसे सार्वजनिक स्थानों से तय समय के भीतर हटाने का आदेश दिया जाता है, और इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।’’

आयोग ने बुधवार को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को सरकारी, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर से अनधिकृत राजनीतिक विज्ञापन हटाने और बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक अनुपालन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि उसने अपने निर्देशों का अनुपालन नहीं होने या आंशिक-अनुपालन को गंभीरता से लिया है।

प्रमुख खबरें

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी आज, जानिए Muhurat, पूजन विधि और व्रत का महत्व

Kim Jong Un ने नौसेना में शामिल किया 5,000 टन वजनी Destroyer Kang Kon