निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 99 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में से 50.35 करोड़ से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं।

एसआईआर प्रक्रिया का दूसरा चरण चार नवंबर को गणना के साथ शुरू हुआ और चार दिसंबर तक चलेगा। निर्वाचन आयोग ने बताया कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50.35 करोड़ से ज़्यादा गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 98.79 प्रतिशत को आंशिक रूप से भरे हुए प्रपत्र प्राप्त हुए हैं।

ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं: छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और लक्षद्वीप।

इनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव होने हैं। असम में निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की घोषणा की। असम में भी 2026 में चुनाव प्रस्तावित हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद

Premier League: Liverpool के खिलाफ फैसले पर भड़के हालैंड, VAR विवाद के बीच मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत

Kylian Mbappe का फिर चला जादू, Valencia के खिलाफ गोल दागकर Real Madrid को दिलाई शानदार जीत

Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता