राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने बताया निराधार और गलत, कहा- कोई वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किया जा सकता

By अंकित सिंह | Sep 18, 2025

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों को "गलत और निराधार" करार देते हुए खारिज कर दिया। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Rahul Gandhi का ‘हाइड्रोजन बम’ निकला फुलझड़ी, बार-बार चुनाव आयोग पर हमले से गर्माई सियासत

आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी इतिहास पर भी स्पष्टीकरण दिया। रिकॉर्ड के अनुसार, अलंद विधानसभा क्षेत्र 2018 में सुभाध गुट्टेदार (भाजपा) और 2023 में बीआर पाटिल ने जीता था। इससे पहले, चुनाव आयोग के सूत्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर सीधे निशाना साधने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया था और ज़ोर देकर कहा था कि उन्होंने केवल छह महीने पहले ही कार्यभार संभाला है और पिछले साल सामने आई कथित अनियमितताओं के लिए उन्हें ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा