एक देश, एक चुनाव के लिए सक्षम है निर्वाचन आयोग, CEC बोले- संविधान में बदलाव करने की होगी जरूरत

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली। पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रुझान सामने आना शुरू हो चुके हैं। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी 5 राज्यों में कोरोना नियमों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए लगभग 2270 एफआईआर दर्ज़ हुईं। चुनाव आयोग के लिए सभी पार्टियां बराबर हैं। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी 5 राज्यों में कोरोना नियमों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए लगभग 2270 एफआईआर दर्ज़ हुईं। चुनाव आयोग के लिए सभी पार्टियां बराबर हैं और अगर कहीं पर भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा तो चुनाव आयोग तुरंत कार्रवाई करेगा। हमने सख़्त कदम उठाएं हैं।

उन्होंने कहा कि हमने 5 राज्यों में 1900 ऐसे बूथ बनाए जो पूरी तरह महिलाओं के द्वारा आयोजित किए गए थे, ये महिलाओं का सशक्तिकरण था। महिलाएं बड़ी संख्या में भागीदारी करने आईं और इसलिए 4 राज्यों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से ज़्यादा है और पंजाब में बराबर है। 

इसे भी पढ़ें: अविस्मरणीय है माधवराव सिंधिया के राजनीतिक किस्से, दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते-बनते चूक गए थे 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि एक देश, एक चुनाव के लिए संविधान में बदलाव करने की जरूरत होगी, संसद में इसका फैसला होना है कि ये किस तरह से हो सकता है। चुनाव आयोग इसके लिए सक्षम है, इससे 5 साल में केवल एक ही बार चुनाव होगा।

प्रमुख खबरें

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़

खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?