'मर चुका है चुनाव आयोग, हमें उन्हें सफेद कपड़ा उपहार में देना होगा', मिल्कीपुर उपचुनाव के बाद भड़के अखिलेश

By अंकित सिंह | Feb 06, 2025

समाजवादी पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदान को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा इसी तरह से चुनाव लड़ती है और चुनाव आयोग मृत है। बुधवार को यूपी के पूर्व सीएम ने दावा किया कि पुलिस मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच कर रही है। एक्स पर एक पोस्ट में यादव ने चुनाव आयोग से इसमें शामिल लोगों को हटाने के लिए कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के साजिद रशीदी का दावा- भाजपा को वोट दिया, ताकि मुसलमानों की छवि बदले

सपा नेता ने कहा कि ईवीएम तो कई जगह खराब रही परन्तु कुटिया अमानीगंज में दो घंटे से ज्यादा मशीन खराब रही और मतदान बाधित रहा। उन्होंने कहा कि पर्ची के बावजूद कई जगहों पर मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया। यादव ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर उनकी पहचान करने के बहाने उन्हें ‘‘भयभीत और अपमानित’’ किया गया। यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को ध्वस्त कर दिया है। वह लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। उपचुनाव सिर्फ खानापूर्ति आयोजन बनकर रह गया है। सरकार के अधिकारी, कर्मचारी खुलेआम फर्जी मतदान कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया।’’ 

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं