चुनाव आयोग ने कांग्रेस के खिलाफ विज्ञापन पर भाजपा के महासचिव को नोटिस जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2020

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने प्रतिद्वंद्वी दलों और उम्मीदवारों के खिलाफ असत्यापित आरोप लगाकर पहली नज़र में आदर्श संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बुधवारको भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग ने सिंह से 31 जनवरी की दोपहर तक जवाब देने को कहा है।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर नोटिस जारी किया है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने प्रिंट मीडिया में विज्ञापन जारी कर उसके खिलाफ झूठे, निराधार और अपुष्ट आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें: चुनाव में नेताओं के बिगड़े बोल पर EC ने पार्टियों को याद दिलाई चुनाव आचार संहिता

नोटिस में कहा गया है, “आयोग का पहली नजर में यह विचार है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस विज्ञापन के जरिए आदर्श आचार संहिता के प्रावधान का उल्लंघन किया है।” चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर फैसला होने तक विज्ञापन प्रकाशित करने के खिलाफ भाजपा को आगाह किया। नोटिस में विज्ञापन को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि “15 साल कांग्रेस की लूट।”

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर बवाल! छात्रा का आरोप- स्वतंत्र भारद्वाज ने फोड़ा पिता का सिर, राहुल गांधी बोले- अमित शाह की पुलिस क्या कर रही है?

Kanthapuram Musaliar के बयान पर VHP का Congress पर हमला: Secular नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल

Kenya के Magadi प्लांट विवाद पर Tata Chemicals ने दी सफाई, कहा- सभी नियमों का किया पालन

Adani Ports का बड़ा फैसला: Mundra Port पर शुरू होगा dedicated Empty Container Yard