निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के डीजीपी के तत्काल तबादले का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों से शिकायतें मिलने के बाद राज्य सरकार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला का तत्काल प्रभाव से तबादला करने का सोमवार को निर्देश दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव को डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार दोपहर तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है।

हाल में एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने बल्कि यह भी सुनिश्चित करने को कहा था कि अपने कर्तव्यों का पालन करते समय उन्हें पक्षपाती न समझा जाए।

कुमार ने 29 अक्टूबर को महाराष्ट्र में राजनीति से प्रेरित अपराधों पर चिंता जताई थी। उन्होंने डीजीपी शुक्ला को चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाले अपराधों पर सख्ती से लगाम लगाने को कहा था। राज्य में हाल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से राजनीतिक बवाल मचा हुआ है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला