नंदीग्राम में निषेधाज्ञा के उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2021

कोलकाता। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को नंदीग्राम के बोयल इलाके में एक मतदान केंद्र के बाहर निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के संबंध में पूर्वी मेदिनीपुर जिला प्रशासन सेरिपोर्ट देने को कहा है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मतदान प्रक्रिया का मुआयना करने के लिए इस मतदान केंद्र का दौरा किया था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुरू हुआ किसान सहायता केंद्र

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपराह्न करीब डेढ़ बजे बोयल गांव के एक मतदान केंद्र पर गई थीं और दो समूहों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने के चलते बनर्जी को करीब दो घंटा वहां इतंजार करना पड़ा था। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बाद में सुरक्षा कर्मियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में किया और मुख्यमंत्री को बाहर निकाला जो व्हीलचेयर पर थीं। ममता के बोयल पहुंचते ही भाजपा समर्थक ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों पार्टियों के समर्थकों ने हिंसा की। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस नेता बूथ नंबर सात में पुनर्मतदान कराने की मांग कर रहे थे। राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के तहत दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्वी मेदिनीपुर जिलों में 30 विधानसभा विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi Vrat Date: निर्जला एकादशी का व्रत गृहस्थ-वैष्णव कब रखेंगे? जानें Lord Vishnu की पूजा का शुभ मुहूर्त

US-Iran की महाबैठक के लिए Switzerland पहुंचे उपराष्ट्रपति JD Vance

इधर Median Line चीन की पैंतरेबाजी, उधर Taiwan ने पहली Submarine का Sea Trial शुरू किया

गुरुग्राम में Shilpa Shetty का योग शो, फिटनेस क्वीन ने बताया कैसे योग ने बदली उनकी जिंदगी