कमलनाथ पर भी एफआईआर कराए चुनाव आयोग : शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Dec 17, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की रिपोर्ट में गंभीर जानकारी सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सहयोगियों पर भी एफआईआर दर्ज कराने की मांग चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा राज्य चुनाव अधिकारी को भेजे गए पत्र में जिन अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के विरूद्ध एफआईआर का निर्देश दिया गया है, उनमें कुछ अधिकारी, कमलनाथ के निकटवर्ती कारोबारी और रिश्तेदार शामिल है। इसलिए कमलनाथ इस गंभीर अपराध से बच नहीं सकते। चुनाव आयोग को चाहिए कि वे ऐसे सभी लोगों का चुनाव शून्य घोषित करें जिन्होंने कालेधन के बलबूते पर चुनाव को प्रभावित करने का काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर विजयवर्गीय की टिप्पणी पर छिड़ा विवाद, जानिए पूरा मामला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उम्मीद जतायी है कि इस पूरे मामले पर कानून अपना काम पारदर्शिता के साथ करेगा। जिसके कारण कोई भी अधिकारी और नेता कालेधन के इस कारोबार के अपराध से बच नहीं पायेगा। उन्होंने कमलनाथ को सलाह दी है कि यदि उनके अंदर थोडी भी नैतिकता है तो उन्हें अपने इस कृत्य के लिए मध्यप्रदेश के लोगों से माफी मांगना चाहिए और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू