Election Commission अहंकार त्यागे, 2003 की तरह SIR के लिए पर्याप्त समय दे: Congress

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा को आगे बढ़ाए जाने से स्पष्ट हो गया है कि कम समय से इसे पूरा करना अव्यवहारिक है। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने यह भी कहा कि इसमें इसके लिए एक-डेढ़ साल का समय सुनिश्चित होना चाहिए जैसे वर्ष 2003 में हुआ था। उनका कहना था कि आयोग को अहंकार त्यागना चाहिए और 2003 के कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने समयसीमा बढ़ाए जाने से स्पष्ट है कि इतने कम समय इस प्रक्रिया को पूरा किया जाना अव्यवहारिक बात है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद में चर्चा में भाग नहीं लेकर अपने उत्तरदायित्व को नहीं निभा रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने रविवार को नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के कार्यक्रम को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया।

मसौदा मतदाता सूची अब नौ दिसंबर के स्थान पर 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी के स्थान पर 14 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा 27 अक्टूबर को की थी।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा