विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2024

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग की एक टीम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को झारखंड पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कुमार ने कहा कि टीम मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, महानिरीक्षकों और उप महानिरीक्षकों से भी मुलाकात करेगी। कुमार ने कहा कि बैठकों के दौरान चुनावी तैयारियों, कानून व्यवस्था की स्थिति और चुनाव संबंधी अन्य मामलों की समीक्षा की जाएगी।

झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले, यहां 2019 में 81 विधानसभा सीट के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव हुए थे और नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस बार चुनाव दो से तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में