निर्वाचन आयोग की टीम 12-13 अगस्त को हरियाणा का दौरा करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2024

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि निर्वाचन आयोग (ईसी) इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए 12 और 13 अगस्त को हरियाणा का दौरा करेगा।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के सभी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियर राज्य के सभी 22 जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच कर रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए 817 नये मतदान केन्द्र बनाए गये हैं, जिससे राज्य में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 20,629 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

Delhi में 15 लाख परिवारों को मिली LPG सिलेंडर योजना की दूसरी किस्त

France में Vikram Misri ने आर्थिक सुरक्षा और साइबर मुद्दों पर की अहम चर्चा

Mathura में PM Awas Yojana का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी अनिल कुमार गिरफ्तार

Kannauj में वकील की हत्या के आरोप में मुख्य अभियुक्त अमोल दीक्षित और मां मुन्नी देवी पकड़े गए